फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   elder brother murdered for 73 thousand rupees

73 हजार रुपये के लिए बड़े भाई की हत्या

Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
elder brother murdered for 73 thousand rupees
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित किर्तापुर गांव के पास शनिवार की रात हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि मृतक की हत्या उसके छोटा भाई ने ही की थी। वह 73 हजार रुपये उधारी न दे पाने वाले भाई द्वारा खुद के खिलाफ साजिश की भनक लगने के बाद अंजाम दिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने शव के पास से कुल्हाड़ी और युवक का मोबाइल फोन बरामद किया था। जांच में पता चला कि गणेश की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के दौरान उसने अपने छोटे भाई राजू से उधार के तौर पर 73 हजार रुपये लिए थे। इधर गणेश की शादी टूट गई। मामला कोर्ट में है। गणेश का अपने भाई से पैसों के लेनदेन को लेकर कई बार विवाद हो गया था। कुछ दिन पहले गणेश रात में अपने भाई राजू को मारने की बात किसी से कह रहा था। इसे राजू ने सुन लिया। वह सेवईनाला बाजार से एक कुल्हाड़ी और ढाई-ढाई फीट के तीन बांस के टुकड़े को लेकर घर आया था। दो अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे घर से करीब 500 मीटर दूर हत्या कर शव फेंक दिया। इधर, कुल्हाड़ी नई होने पर जांच में जुटे थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने सेवईनाला के लोहारों से संपर्क किया। एक ने कुल्हाड़ी 10-15 दिन पहले बेचने की बात स्वीकारी। मुखबिर से सूचना मिली कि मंगलवार की सुबह राजू किर्तापुर मोड़ पर हैं, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। निशानदेही पर कत्ल में प्रयोग किए गए सामान को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed