फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ek vivah Aisa bhi bride run away before barat groom wedding with cousin sister

एक विवाह ऐसा भी: मेहंदी रचाई, हल्दी की रस्म निभाई, बरात आने से पहले फुर्र हुई दुल्हन, चचेरी बहन ने लिए 7 फेरे

Sun, 04 Jun 2023 08:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jun 2023 08:08 PM IST
सार

शादी के जश्न के बीच दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। घरवालों के साथ रिश्तेदार भी दुल्हन की तलाश में जुटे। इसी बीच बरात आ गई। किसी तरह दोनों पक्षों में सहमति बनी तो चचेरी बहन से शादी हुई।

विज्ञापन
Ek vivah Aisa bhi bride run away before barat groom wedding with cousin sister
दुल्हन के फरार होने के बाद भी हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथ में मेहंदी रचने के साथ ही हल्दी की रस्म भी पूरी कर ली गई थी। मंगलगीतों के बीच रस्मों को निभाया जा रहा था। रात में आने वाले बरात के स्वागत की तैयारी हो रही थी। इसी बीच मौका पाकर दुल्हन घर से फरार हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन मिली नहीं। इधर शाम हो गई तो बरात भी समय से आ गई। आननफानन बरात पक्ष के लोगों से बात की गई। दूल्हे ने समझदारी दिखाई। चचेरी बहन को मंडप में बैठाया गया और शादी कराई गई।

विज्ञापन


अगले दिन थाने पहुंचकर फरार युवती ने पुलिस से जो कहा वह हर किसी को सोचने के लिए विवश कर दिया। उसने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन परिवार के लोग जबरदस्ती शादी कर मुझे पढ़ाई से वंचित करना चाहते हैं। मैं आईएएस बनना चाहती हूं। इसीलिए शादी करने से इनकार करते हुए भागी। शादी न करने की जानकारी मैं पहले भी अपनी मां को बता चुकी थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दूल्हे ने दिखाई गजब की समझदारी: जौनपुर में बरात आने से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, फिर भी बजी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता ने थाने में दी थी सूचना

मामला जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती की शादी कल्याणपुर मिर्जापुर निवासी युवक के साथ तय थी। शनिवार को बरात आनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोपहर 12 बजे रस्मों के दौरान युवती बिना किसी को बताए घर से निकल गई। परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी तलाश में लोग जुट गए।

देर शाम तक लड़की नहीं मिली तो पिता ने पुत्री के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। इधर, निर्धारित समय बरात आ गई तो होने वाली दुल्हन की चचेरी बहन को शादी के लिए मनाया गया। वो तैयार हो गई तो परिजनों के चेहरे पर खुशी लौटी मगर ये सोचकर फिर से निराश हो गए कि क्या दूल्हा तैयार होगा। कन्या पक्ष के लोगों ने बरात पक्ष को घटनाक्रम से अवगत कराया। दूल्हे ने समझदारी दिखाई और वो शादी के लिए तैयार हो गया।

इस बात की खबर लगते ही कन्यापक्ष के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। रविवार को विदाई होते ही घर से भागी लड़की स्थानीय थाने पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक रामसुरिख गौतम ने भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि घरवाले जबरदस्ती मेरी शादी करवाना चाहते थे। मुझे आईएएस की तैयारी करनी है। उसने बताया कि उसे किसी ने भगाया नहीं बल्कि खुद से गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed