फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Candidates will be changed on weak seats: Ajit Singh

कमजोर सीटों पर बदले जाएंगे उम्मीदवार : अजीत सिंह

Wed, 09 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be changed on weak seats: Ajit Singh
मीडिया से बातचीत करते भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह। सोशल मीडिया
जौनपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह मंगलवार को जौनपुर आए थे। नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी की स्थिति कमजोर होगी, वहां सुधार के प्रयास किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार बदलकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पार्टी जनता से फीडबैक भी ले रही है। उन्होंने कहा कि साल 2027 के चुनाव के लिए पार्टी ने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमजोर विधानसभा क्षेत्रों में स्थिति सुधारने के लिए काम चल रहा है। बूथस्तर पर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी जाएगी। रामपथ के गड्ढों पर विपक्ष के भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। प्राकृतिक कारणों से सड़क बैठने या गड्ढे होने पर जनता सवाल करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed