फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight lakh answer sheets of the board were evaluated

Jaunpur News: बोर्ड की आठ लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh answer sheets of the board were evaluated
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। अब जिले में आठ लाख 15 हजार 826 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पूरा हो चुका है। अब 40 हजार 507 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। टीडी इंटर कालेज केंद्र पर 75 हजार 868, शिया कालेज में एक लाख दो हजार 769, मोहम्मद हसन इंटर कालेज में एक लाख 29 हजार 470, राजकीय बालिका इंटर कालेज में एक लाख 72 हजार 525, नगर पालिका में एक लाख 53 हजार 221 व जनक कुमारी इंटर कालेज में एक लाख 81 हजार 973 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जिले में मूल्यांकन के लिए नौ लाख 49 हजार 33 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई थी। जिसमें से आठ लाख 65 हजार 774 उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई है। इन केंद्रों पर कुल 1284 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य मंजू लता वर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर 27 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिका इंटर केंद्र पर भी मूल्यांकन कार्य सोमवार को खत्म हो जाएगा। नगर पालिका केंद्र पर महज 1100 उत्तर पुस्तिकाएं ही मूल्यांकन के लिए बची हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को मूल्यांकन खत्म हो जाएगा। मोहम्मद इंटर कालेज केंद्र के प्रधानाचार्य डा.नासिर खान ने बताया कि सोमवार तक मूल्यांकन कार्य पूरा होने की संभावना है। यदि कुछ कापियां बचती हैं तो मंगलवार को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed