फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight lakh answer sheets of the board were evaluated

Jaunpur News: इंफ्लुएंजा व कोविड की जांच के लिए चलेगा जांच अभियान

Mon, 27 Mar 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh answer sheets of the board were evaluated
जौनपुर। कोविड और इंफ्लुएंजा के संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों में सीएचसी पर भी मरीजों की जांच कराने का निर्देश है। पहली अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मरीजों पर नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग भी अस्पतालों में इलाज के लिए उपलब्ध संसाधनों की जांच करने के साथ ही मॉक ड्रिल कराने की तैयारी कर रहा है। अप्रैल के पहले पखवारे में अस्पतालों में सुविधाओं की उपलब्धता परखी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिलों को पत्र जारी कर कोविड-19, इंफ्लुएंजा के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं और जांच के लिए जरूरी प्रबंध कराने का निर्देश दिया है। चिकित्सकों की माने तो इंफ्लुएंजा वायरस के संक्रमण से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बुखार, जुकाम, सिर में दर्द, शरीर में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिन मरीजों में इस तरह के लक्षण मिल रहे हैं उनकी जांच कराने का निर्देश दिया गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियएन डा.अशोक कुमार यादव का कहना है कि ओपीडी में हर दिन 10 से 15 प्रतिशत मरीज बुखार, जुकाम, शरीर दर्द के आ रहे हैं। सभी को जांच कराने की सलाह दी जा रही है।सीएमएस डा. केके राय का कहना है कि अस्पताल में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। शासन का जो निर्देश होगा उस हिसाब से तैयारी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
इनसेट--
दो आक्सीजन प्लांट हैंड ओवर नहीं, एक से चल रहा काम ...
जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए दो आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। जिसमें से एक प्लांट को अभी हैंड ओवर नहीं किया गया है। जिला महिला अस्पताल में लगा आक्सीजन प्लांट भी हैंडओवर नहीं किया गया है। एक प्लांट के सहारे पूरा अस्पताल चल रहा है। इंफ्लुएंजा से निबटने के लिए पूरी तैयारी है। 500 बेड के तीन एल टू, चार एल वन प्लस के अस्पताल इलाज के लिए तैयार हैं। 17 स्थानों पर आक्सीजन की व्यवस्था है। आक्सीजन के कंसंट्रेटर 363 बड़े और 165 छोटे मौजूद है। इसी प्रकार आक्सीजन के 237 छोटे सिलेंडर इमरजेंसी के लिए मौजूद हैं। हाईफ्लो नेजल कैनुला (एचएफएनसी) 20, मरीजों के लिए 20 वेंटीलेटर, 15 वाईपैप की व्यवस्था है। ग्रामीण इलाकों में
विज्ञापन

पहली अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। जिसमें टीम घर-घर पहुंचकर संभावित लोगों की जांच करेगी। अभी जिले में कोविड का कोई मरीज नहीं है। इंफ्लुएंजा पर नियंत्रण के लिए पूरी तैयार कर ली गई है।-डा.लक्ष्मी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed