फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight Corona Positives, including husband-wife, brother-in-law and two real brothers

पति-पत्नी, जेठ-भयोहू और दो सगे भाइयों समेत आठ कोरोना पॉजीटिव

Mon, 25 May 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eight Corona Positives, including husband-wife, brother-in-law and two real brothers
5- मीरगंज क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांव मीरपुर का सर्वे करने पंहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या अब 138 हो गई है। सोमवार को आठ नए मरीज मिले हैं। इसमें पति-पत्नी, जेठ-भयोहू और दो सगे भाई (नाबालिग) शामिल हैं। सभी प्रवासी हैं, जो अलग-अलग साधनों से यहां आए थे। कोरोना पीड़ित मिले दो सगे भाई अपने पिता के साथ मुंबई से आए थे। 20 मई को पिता की मौत हो गई, मगर सैंपल नहीं लिया जा सका था। अब आशंका है कि उसकी मौत भी कोरोना से हुई होगी। दूसरी ओर लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से ग्रसित सात लोग स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 113 हो गई है। 22 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि तीन की मौत हुई है।
विज्ञापन

मुंबई से कुछ लोग ट्रक में सवार होकर 16 मई को जौनपुर आए थे। इस ट्रक में सवार रामनगर ब्लाक के वासापुर निवासी एक युवक की मध्य प्रदेश के कटनी में तबीयत बिगड़ गई। उसे खून की उल्टी शुरू होने पर पड़ोसी गांव उत्तरपट्टी निवासी युवक उसका उपचार कराने के लिए वहीं उतर गया। उसकी पत्नी, बेटी और बड़ा भाई समेत ट्रक में सवार अन्य लोग जौनपुर चले आए। कटनी में उपचार के दौरान वासापुर निवासी युवक की मौत हो गई। बाद में उसके सैंपल की जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजीटिव आई। मध्य प्रदेश से मिली सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने उस ट्रक से जिले में आए उत्तरपट्टी निवासी दोनों भाई और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया था। जांच में बड़े भाई और कटनी में उतरे छोटे भाई की पत्नी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसी ट्रक में सवार रामपुर ब्लाक के गंधौना गांव निवासी दो युवक भी पॉजीटिव मिले हैं। इनके अलावा चार अन्य पॉजीटिव मरीजों में दो रामपुर ब्लाक के ही सुरेरी गांव के रहने वाले सगे भाई है। दोनों भाई अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ 16 मई को गांव आए थे। मुंबई से आने के बाद ही पिता को सर्दी-खांसी हो गई थी। 20 मई को तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने कोरोना की आशंका से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। एहतियात के तौर पर दोनों भाइयों व परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया गया था। सोमवार को दोनों भाई की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। अब यह आशंका जताई जाने लगी है कि उनके पिता की मौत भी कोरोना से ही हुई होगी। कोरोना संक्रमित दोनों भाई नाबालिग हैं। उनकी उम्र क्रमश: 14 व 12 वर्ष है। मुफ्तीगंज ब्लाक के मुरारा गांव पति-पत्नी 21 मई को छह अन्य लोगों के साथ दिल्ली से आए थे। सभी का सैंपल जांच को भेजा गया था। इसमें पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, जबकि अन्य छह कोरोना निगेटिव मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमित मिले सभी आठ मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर लौटे सात मरीज
जौनपुर। लगातार दूसरे दिन जिले के सात लोगों ने कोरोना को हराने में कामयाबी पाई है। इसमें रामपुर ब्लाक के हथेरा, पृथ्वीपुर गांव, लोहराताला, मछलीशहर के जहांसापुर, सिकरारा के फजायलपुर, रामनगर के बर्राह और बरसठी निवासी एक युवक शामिल हैं। सातों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके पूर्व रविवार को चार मरीज स्वस्थ्य हुए थे। अब तक जिले में कुल 22 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed