फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eid prayers in homes, sought relief from Corona in Dua

घरों में पढ़ी ईद की नमाज, दुआ में मांगी कोरोना से निजात

Fri, 14 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers in homes, sought relief from Corona in Dua
जौनपुर। प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद शुक्रवार को जिले में पूरी अकीदत और पाकीजगी के साथ मनाई गई। मुस्लिम बंधुओं ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। मुल्क की तरक्की, सलामती और कोरोना से मुक्ति की दुआ मांगी। एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। गले मिलने से भी से भी लोगों ने परहेज किया। हालांकि घरों में बच्चे जरूर आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। डीएम और एसपी ने शाही ईदगाह समेत शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

ईद पर कोरोना महामारी का सीधा असर दिखा। शहर की शाही ईदगार समेत अन्य मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई। लोगों ने बिना गले मिले एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, मस्जिदों में सिर्फ पांच पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। शाही ईदगाह से ईद की नमाज से पहले होने वाली अजान के लिए इस साल माइक भी नहीं लगा। नमाज के बाद लोगों ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। नवाब साहब के अहाते में स्थित मदीना मस्जिद, फाजिल शाह की मस्जिद, नूरी मस्जिद शहाबुद्दीनपुर, मस्जिद खाना रसीदिया में पांच पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। कोरोना कर्फ्यू के चलते ईद पर भी शहर में सन्नाटा पसरा रहा। मोहल्लों में बच्चों के बीच चहल पहल जरूर थी लेकिन इस साल मोहल्लों में न तो कहीं झूला लगा और न ही लोग सैर सपाटे के लिए शाही किला और पार्क जा सके। शाही ईदगाह के पेश इमाम जफर अहमद सिद्दीकी, नायब इमाम मो. फैसल सिद्दीकी के अलावा सुन्नी और शिया धर्म गुरुओं की ओर से पहले ही इस बात की अपील की गई थी कि वैश्विक महामारी को देखते हुए लोग घरों में ही ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन

--इनसेट
डीएम और एसपी ने दी ईद की मुबारकबाद
जौनपुर। ईद पर डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर ने लोगों को ईद की बधाई दी है। डीएम और एसपी ने कहा कि ईद का त्योहार शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed