फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eid 2025 festival celebrated with great pomp in Jaunpur

Eid 2025: जौनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार, सेवइयों और पकवानों से महक उठे आंगन

Mon, 31 Mar 2025 11:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:25 AM IST
सार

Eid 2025: ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जौनपुर में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। वहीं सेवईयों व अन्य पकवानों से मुस्लिम बंधुओं के आंगन महक उठे। 

विज्ञापन
Eid 2025 festival celebrated with great pomp in Jaunpur
Eid 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने क्षेत्र के मस्जिद व ईदगाहों के निर्धारित समयानुसार नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लग के बधाई दी। एक दूसरे से मिलने के लिए लोग घरों पर भी गए, जहां सेवई और पकवानों का दौर चला।

विज्ञापन


शाहगंज में ईद की सुबह पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद, नजीराबाद स्थित मस्जिद शाहिद रिजवान,इराकियाना स्थित पुराना मरकज, शाहपंजा स्थित मस्जिद बागे फिरदौस, मस्जिद बारादरी, हमजा मस्जिद भांदी, पीर साहब मस्जिद भांदी, समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की। नमाज के बाद सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


बड़ी मस्जिद स्थित मदरसा बदरूल इस्लाम के इमाम मौलाना सालिम नाजिम ने कहा कि ईद का त्योहार खुशहाली, यकजहती और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है। इस त्योहार के जरिए अमन चैन का पैगाम पूरे देश में पहुंचाया जाता है। उन्होंने सभी को मुबारकबाद देते हुए मुल्क की तरक्की के लिए एकजुट होने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Eid 2025 festival celebrated with great pomp in Jaunpur
Eid 2025 - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने भी बड़ी मस्जिद के बाहर नमाज अदा करके निकल रहे नमाजियों से मुलाकात कर मुबारकबाद दी।पूर्व सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने सभी को ईद की मुबारक बाद दी।

इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पीएसी भी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed