{"_id":"6617930e164a49cdcd0626ef","slug":"eid-2024-celebrated-with-enthusiasm-from-village-to-city-in-jaunpur-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid 2024: खुदा के सजदे में झुके शीश, जौनपुर में गांव से लेकर शहर तक हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2024: खुदा के सजदे में झुके शीश, जौनपुर में गांव से लेकर शहर तक हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद
Thu, 11 Apr 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:06 PM IST
सार
जौनपुर जिले में ईद की धूम देखने को मिल रही है। सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सेवईयां खाने खिलाने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
Eid 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जा रही है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। गुरुवार को हुई ईद की नमाज के पूर्व नाजिम मौलाना शाकिब ने देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ की। इस दौरान इबादतगाहों में भारी भीड़ नमाज के लिए उमड़ पड़ी थी। जहां नगर व क्षेत्र के हर इलाके के लोग जामा मस्जिद में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मिलन के साथ ही एक माह से चला आ रहा रमजान का त्योहार भी पूरा हुआ। जिले की अटाला मस्जिद, मदरसा बदरुल इस्लाम (जामा मस्जिद) समेत सभी मस्जिदों में लोगों ने नमाज़ पढ़ी और अमन चैन की कामना की।
विज्ञापन
त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मस्जिदों के इर्द गिर्द पुलिस तैनात रही। सभी जगहों पर थानाध्यक्षों के साथ- साथ क्षेत्राधिकारी भी भ्रमण करते रहे।