{"_id":"687e8e51cbd9ff1d480ed0a1","slug":"ehtesham-gets-relief-after-19-years-in-mumbai-bomb-blast-case-jaunpur-news-c-193-1-va11001-137806-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौट आईं खुशियां: मुंबई बम धमाके में 19 साल बाद रिहा हुआ एहतेशाम, पढ़ाई के दौरान किया गया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौट आईं खुशियां: मुंबई बम धमाके में 19 साल बाद रिहा हुआ एहतेशाम, पढ़ाई के दौरान किया गया था गिरफ्तार
Tue, 22 Jul 2025 09:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:47 AM IST
सार
Jaunpur News: मुंबई में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए जौनपुर के एहतेशाम को बम धमाके के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक कोर्ट में सुनवाई के बाद आखिरकार एहतेशाम को सभी आरोपों से बरी किया गया।
विज्ञापन
एहतेशाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में वर्ष 2006 में हुए बम धमाके के मामले में 19 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे मनेछा गांव निवासी एहतेशाम पुत्र कुदबुद्दीन को आखिरकार राहत मिल ही गई। मुंबई की विशेष अदालत ने सोमवार को उन पर लगाए गए सभी आरोपों से बरी करते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
मैनेछा के ग्राम प्रधान सिराज अहमद ने बताया कि एहतेशाम उस वक्त मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह फाइनल इयर का छात्र था जब बम धमाकों की घटना घटी और उसे संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। शादी के महज एक साल बाद ही वह उच्च शिक्षा के लिए मुंबई गया था। उसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसने उसकी जिंदगी को बदलकर रख दिया।
विज्ञापन
एहतेशाम के पिता कुदबुद्दीन विदेश में रोजी-रोटी कमाने जाते थे। तीन भाइयों और दो बहनों में वह सबसे बड़ा था। भाइयों का मुंबई में लोहे की वेल्डिंग का कारखाना है। पत्नी शबीना बनो इलाहाबाद की रहने वाली हैं, घटना के बाद मायके और ससुराल के बीच ही रहती थीं और पति के रिहा होने की आस में दिन गिनती रहीं। उनकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: CBI की तर्ज पर काम करेगी वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच, CP ने कार्यों की समीक्षा की
अदालत ने लंबी सुनवाई और सबूतों के अभाव में एहतेशाम को दोषमुक्त करार दिया। इस फैसले से परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू हैं। गांव में भी जब यह खबर पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली।