फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Effigies of Ravana were burned at 99 places

Jaunpur News: 99 स्थानों पर रावण के पुतले का हुआ दहन

Thu, 22 Oct 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana were burned at 99 places
रामलीला मैदान में रावण वध के बाद जलता रावण का 85 फीट का पुतला। संवाद
जौनपुर। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व मंगलवार को मनाया गया। शहर से गांव तक 166 स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ। 99 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। शाहगंज में सबसे ज्यादा ऊंचा 85 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। राजा साहब के पोखरे पर मेले का आयोजन किया गया। हुसेनाबाद रामलीला समिति की ओर से जेसीज चौराहे पर राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ तो पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम और लक्ष्मण अपनी सेना के साथ रामलीला मैदान से निकले। मेले को देखने के लिए शाम पांच बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे ही राम ने रावण को मारा जय श्री राम के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। यह दृश्य देख लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed