फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Educational institutions in the place of treason

शैक्षणिक संस्थान में देशद्रोह का स्थान नहीं

Mon, 22 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions in the place of treason
केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में देशद्रोह का स्थान नहीं है। चंद लोग निजी स्वार्थ के लिए शिक्षण संस्थान को बदनाम कर रहे हैं। जेएनयू में जिन लोगों ने देश के खिलाफ  नारे लगाए हैं,
विज्ञापन


उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को भी अराजक तत्वों को चिह्नित करने में मदद करनी होगी। उक्त बातें उन्होंने सोमवार को  सदरगंज स्थित भतीजे ब्रह्मदेव मिश्र के आवास पर अपने भाई गणेश दत्त की पुण्यतिथि में
विज्ञापन


शामिल होने के दौरान पत्रकार वार्ता  के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि जेएनयू प्रकरण को राजनैतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। कुछ लोग ऐसी ताकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।  भारत सहिष्णु देश है। देश की विश्व में अपनी अलग पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


 है। प्रधान मंत्री मोदी ने विश्व में भारत की छवि सुधारी है। विरोधी दल भी इस बात का एहसास करने लगे हैं कि अब उनकी चलने वाली नहीं है। जीएसटी सबके हित के लिए है। मोदी जी तो सिर्फ देश के लिए काम करना चाहते

 हैं। यूपी में 2017 के विधान सभा चुनाव में कौन चेहरा मुख्यमंत्री का होगा, यह तय करना पार्लियामेंट्री बोर्ड का काम है। प्रदेश के विकास में केंद्र की भूमिका साफ  है। केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है। प्रदेश सरकार यदि असहयोग

का आरोप लगा रही है तो गलत है। केंद्र  का प्रयास है कि किसानों को मिलने वाली सारी सब्सिडी या सुविधाएं सीधे उनके खातों में दिया जाए। देश में शीघ्र ही नई शिक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। इसके लिए सांस्कृतिक, भौगोलिक

 और ऐतिहासिक बिंदुओं को दृष्टिगत रख कर सभी दलों को विचार के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं। लूट, हत्या का बोलबाला है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिस तरह से खरीद फरोख्त हुआ, उससे हर


 नागरिक  अवगत है। चुनाव में इस तरह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना दुर्भाग्य पूर्ण है। इस मौके पर जगत दुबे, चंद्र प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह,  ऊधम सिंह, अजय मिश्र, बाबू  भाई, सुशील कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, ईश्वर देव सिंह, राजकृष्णा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed