फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Education Minister of Delhi should look at UP schools

दिल्ली के शिक्षा मंत्री को यूपी के विद्यालयों को देखना चाहिए

Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Education Minister of Delhi should look at UP schools
डोभी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार की देर शाम अभिनव प्राथमिक विद्यालय चंदवक का निरीक्षण किया। विद्यालय पसिर की साफ सपाई, फूल पौधे, रंगरोगन, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था देख उन्होेंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मं त्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के शि क्षा मंत्री जो अपने विद्यालयों की तारीफ करते हैं उन्हें यूपी के विद्यालयों को देखना चाहिए। दिल्ली में जितने विद्यालय हैं उतने विद्यालय तो यूपी के एक म ंडल में ही है।
विज्ञापन

उन्होंने यहां प्राथमिक विद्यालय के भवन, दीवारों पर की गई चित्रकारी,कक्षाओं में पठन पाठन से संबंधित चित्रण, पुस्तकालय, ऑफिस ,छात्र-छात्राओं के भोजन करने की व्यवस्था, शौचालय, साफ सफाई का विधिवत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की संख्या, अभिभावकों से संवाद, सुचारु शिक्षण व्यवस्था में आने वाली समस्या इत्यादि के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी से जानकारी ली । उन्होंने कहा कि यह विद्यालय वाकई अभिनव विद्यालय के मानक को पूरा करता है । प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील है। आने वाले समय में यहां के प्राथमिक विद्यालय शिक्षा के मामले में उच्च मानदंड को पूरा करेंगे। इस दौरान बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह भी मौजूद थे। इससे पूर्व विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर प्रधानाध्यापक आलोक रघुवंशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संतोष सिंह,अध्यापक संजय सिंह, सुभाष सिंह, राम सबद सिंह, सर्वेश कुमार, अजय सिंह, सतीश यादव, संजय दुबे ने माल्यार्पण कर बेसिक शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed