फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eddie Health remained silent on the closed AC and Raina Basera of the burn ward

बर्न वार्ड की बंद एसी और रैना बसेरा पर चुप्पी साध गए एडी हेल्थ

Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eddie Health remained silent on the closed AC and Raina Basera of the burn ward
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एडी एके उपाध्याय। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एके उपाध्याय ने बुधवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्ड मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और दवाओं की जानकारी ली। ब्लड बैंक के बगल की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और प्रकाश के लिए लाइट लगवाने का निर्देश दिया। एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल के बर्न वार्ड का निरीक्षण किया। बर्न वार्ड में बंद पडी एसी और रैन बसेरा में लटक रहे ताला पर एडी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

बर्न वार्ड में बंद पडी एसी और रैन बसेरा की खबर कुछ दिन पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। बुधवार को एडी के निरीक्षण के दौरान इस मुद्दे को फिर उठाया गया तो एडी हेल्थ चुप्पी साध गए। रैन बसेरा में ताला बंद रहने पर सीएमएस ने सफाई दी की जरूरत पड़ने पर मरीजों के परिजनों के लिए खोल दिया जाता है। जबकि हकीकत यह है कि रैन बसेरा की कभी ताला खुलता ही नहीं है। मरीजों को तीमारदार बाहर से धूप, गर्मी और सर्दी में झेलते हैं। मरीजों के लिए बनने वाले खाना व किचन का निरीक्षण किया। किचन में मक्खी भिनक रही थी, जिस पर एडी ने दो बार पोंछा लगवाकर सफाई रखने का निर्देश दिया। किचन से ट्राली निकालने के लिए बने स्लोप को ठीक कराने को कहा। एडी ने ब्लड बैंक, कोविड वार्ड, वार्ड में भर्ती मरीजों को देखा। इसके बाद महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। लेबर रूम, ओटी, बच्चों के लिए बने एसएनसीयू वार्ड, आपरेशन वार्ड का निरीक्षण किया। मरीजों को सभी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया। अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों के लिए दवा की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed