{"_id":"6765bb61a29f86f22000c874","slug":"east-university-preparation-to-conduct-llb-semester-examinations-from-january-17-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-126883-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि : एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 जनवरी से कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि : एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 जनवरी से कराने की तैयारी
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल से संबद्ध विधि महाविद्यालयों के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीबीए और बीसीए की परीक्षाएं भी इसी के साथ कराई जाएंगी।
परीक्षाएं सुबह 10 बजे से एक बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं 17 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेंगी। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17, 20, 22, 24, 27 और 29 जनवरी को कराई जाएंगी। इसी प्रकार एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 18, 21, 23, 25 और 28 जनवरी को कराई जाएंगी। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 17, 20, 22 और 24 जनवरी की तिथि तय की गई है। जौनपुर और गाजीपुर जनपद के आधा दर्जन कॉलेजों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम तीसरे सेमेस्टर की नियमित, छूटे छात्रों और बैक पेपर की परीक्षा भी कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा कराने के लिए कॉलेजों को पत्र जारी किया जा रहा है। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीसीए और बीबीए की परीक्षाएं भी 17 जनवरी से शुरू हो रही हैं। बीसीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 17, 20, 22 और 24 जनवरी को होंगी। तीसरे सेमेस्टर की 18, 21, 23 और 25 जनवरी को और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 17, 20 और 22 जनवरी को होंगी। बीबीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 17, 20 22, 24 और 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से एक बजे होंगी। रेगुलर और बैक पेपर की परीक्षाएं भी इसी के साथ कराई जाएंगी।

मथुरा। मरीज की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : mathura
विज्ञापन