फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   East University: Academic session will improve, results will be released in June

पूविवि : सुधरेगा शैक्षिक सत्र, जून में जारी होंगे परिणाम

Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
East University: Academic session will improve, results will be released in June
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक सत्र में सुधार लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जून में हर हाल में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इससे जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में कक्षाओं का संचालन समय से शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन सेमेस्टर परीक्षा समय से कराने के लिए खाका तैयार कर रहा है। विश्वविद्यालय से संबंधित सभी काॅलेजों को भी परीक्षा कराने के लिए तैयार रहने की सूचना दे गई है। परीक्षाएं समय से नहीं हो पाने के कारण छात्रों को सत्र बेकार चला जाता है। साथ ही अंतिम सेमेस्टर के छात्र मन चाहे संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते हैं। तमाम छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भी प्रतिभाग नहीं कर पाते हैं। इन सब को देखते हुए विवि प्रशासन ने तय किया है कि सेमेस्टर परीक्षाएं समय से कराने के बाद जून में हर हाल में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होंगे करीब तीन लाख छात्र
विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर में 219 महाविद्यालय और गाजीपुर में 354 महाविद्यालय समेत कुल 573 महाविद्यालय संबद्ध हैं। विश्वविद्यालय ने इन महाविद्यालयों की दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने के लिए 15 अप्रैल की तिथि तय की है। परीक्षा में करीब तीन लाख छात्र शामिल होंगे, हालांकि छात्रों की संख्या का डिटेल परीक्षा फार्म आनलाइन करने के बाद साफ हो सकेगा। जिले में लोक सभा चुनाव के पहले ही परीक्षा खत्म कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से कराने की तैयारी है। 15 मई तक परीक्षाएं खत्म करा ली जाएगी। जून में सभी छात्रों को रिजल्ट दे दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी अभी से चल रही है। - जीत प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed