फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Earlier festivals are celebrated with sword but now with behavior

Jaunpur News: पहले तलवार से लेकिन अब व्यवहार से मनते हैं त्योहार

Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Earlier festivals are celebrated with sword but now with behavior
खुटहन। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बृहस्पतिवार को खुटहन ब्लॉक के रामनगर बाजार में विधायक निधि से नव निर्मित निषाद राज स्मृति प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार से पहले तलवार के दम पर त्योहार मनाए जाते थे। अब मोदी और योगी के राज में व्यवहार और सौहार्द पूर्वक पर्व मनाए जाते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहा तो देश में राम राज आना दूर नहीं है। त्रेता में भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था। ठीक वैसे ही आज मोदी-योगी ने संजय निषाद को गले लगाया है। विरोधी पार्टियों पर तंज कहते हुए कहा कि 70 वर्षों तक देश में नफ़रत फैला कर राज करने वालों को देश में शांति नहीं दिखती। उन्होंने निषाद समाज से कहा कि आपके वोट के बल पर अवसरवादियों ने सरकारें बनाईं। बाद में आपके अधिकारों को ही समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया गया। उन्होंने दरोगा के हाथ-पैर तोड़ने वाले बयान पर तटस्थता दिखाते हुए कहा कि जो हमारे समाज का हक, अधिकार छीनेगा, फर्जी केस लगाएगा, उसका निषाद पार्टी के लोग हाथ पैर जरूर तोड़ेंगे। विधायक रमेश मिश्रा ने क्षेत्र के निषाद बस्तियों में कराए गए विकास कार्यों को बताते हुए सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता कुंवर मृगेंद्र सिंह व संचालन मिथिलेश सिंह ने किया।इस मौके पर गंगा प्रसाद सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय, प्रेमचंद तिवारी, अवधेश यादव, कैलाश नाथ पांडेय, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
खेतासराय। पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रदेश के दौरे पर निकले कैबिनेट मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद का काफिला बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर जाम में फंस गया। पुलिस ने आनन- फानन में ट्रैफिक रोक कर उनके काफिले को रवाना किया। निषाद पार्टी के प्रमुख व कैबिनेट मंत्री का रथ यात्रा अब्बोपुर में प्रस्तावित था। कार्यक्रम के बाद दोपहर सवा एक बजे उनका रथ दीदारगंज मार्ग पर पहुंचा। वह शाहगंज की तरफ बढ़े तो पुराने यूनियन बैंक के पास एक स्कूल वाहन का टायर पंक्चर हो गया। इससे जाम लग गया जिसमें उनका रथ भी फंस गया। मंत्री का काफिला रुकते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल उठे। करीब आधे घंटे तक लोग जाम का दंश झेलते रहे । थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का रथ यात्रा एक स्कूल वाहन का टायर पंक्चर होने से थोड़ी देर के लिए रुक गया था। पुलिस ने ट्रैफिक को बहाल कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed