फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   E-KYC not happening due to server interruption

सर्वर बाधित होने से नहीं हो रही ई-केवाईसी

Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
E-KYC not happening due to server interruption
मीरगंज। किसान सम्मान निधि एवं वृद्धा, विधवा ,दिव्यांग पेंशन के लिए केवाईसी कराने के लिए सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाभार्थी देर रात और भोर से ही जन सुविधा केंद्र एवं साइबर कैफे का चक्कर काट रहे हैं,लेकिन नेटवर्क की व्यस्तता के चलते निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी में रविवार को लाभार्थियों की समस्या को देखते हुए पंचायत भवन सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन सर्वर की व्यस्तता के चलते अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। बड़ी मुश्किल से आठ से 10 लोगों की ही ई-केवाईसी हो सकी। शासन की ओर से पेंशन और किसान सम्मान निधि दोनों के लिए केवाईसी सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-केवाईसी के लिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक होना आवश्यक है। बिना सत्यापन के पेंशन और किसान सम्मान निधि को रोके जाने की खबरों के बीच एक साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी ई-केवाईसी के कर रहे हैं जिससे सर्वर ओवरलोड हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed