फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Duty imposed on 1155 personnel for vote counting

Jaunpur News: मतगणना के लिए 1155 कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

Sat, 06 May 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Duty imposed on 1155 personnel for vote counting
नगरीय निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना कराई जानी है। 13 मई को मतगणना के लिए 231 टीमें लगाई जाएंगी। इसमें करीब 1155 मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। इसके लिए करीब सात लाख रुपये का बजट भी प्राप्त हुआ है। इसमें एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक लगाए जाएंगे। एक अतिरिक्त गणना सहायक भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।मतगणना के लिए कुल 210 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा 10 फीसद अतिरिक्त टेबल भी लगाए गए हैं। मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण का 350 रुपये व मतगणना का 350 रुपये दिया जाएगा। इनका प्रशिक्षण नौ व 10 मई को प्रस्तावित है। गणना पर्यवेक्षक की भूमिका में लेखाकारों व कोआपरेटिव बैंक के अधिकारियों व कर्मियों को लगाया गया है। इस बार केंद्रीय बैंक के कर्मियों को नहीं लिया गया है। तीन गणना सहायकों में पहले लेखाकार व कोऑपरेटिव के कर्मियों को उपयोग में लेना है, इसके बाद अतिरिक्त गणना सहायक में टेबल पर मतपेटिका लाने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रखा गया है। मतगणना कार्मिकों का रैंडमाइजेशन होना बाकी है। इस बार मतगणना को समय से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से एक के साथ एक टेबल बढ़ा दिया गया है। सभी निकायों के मतगणना का परिणाम तीन से चार घंटे में प्राप्त हो जाएगा। नगर पालिका परिषद जौनपुर बड़ी होने के कारण यहां पर शाम को चार बजे तक परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन


मतगणना की तैयारी चल रही है। अभी प्रशिक्षण की तिथि नौ व 10 मई को टीडी इंटर काॅलेज में प्रस्तावित है। इसके बाद टीडी इंटर काॅलेज समेत अन्य तहसीलों में बने स्ट्रांग रूम में 13 मई को मतगणना की जाएगी। - राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article