फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Duties are not rights for the king: Dr. Girish Chandra Tripathi

राजा के लिए अधिकार नहीं कर्तव्य होते हैं: डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी

Thu, 18 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Duties are not rights for the king: Dr. Girish Chandra Tripathi
रामीरगंज। करियांव मीरगंज बाजार स्थित पंगुलदास कुटी पर चल रहे शतचंडी महायज्ञ में सातवें दिन बृहस्पतिवार को बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी शामिल हुए। उन्होंने संत भवन का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राजा के लिए अधिकार नहीं कर्तव्य महत्वपूर्ण होते हैं। लिहाजा उसे इसी रूप में व्यवहार करना चाहिए। कहा कि समाज में महिलाओं व पुरुषों का सामंजस्य भगवान शंकर के रूप में भी अर्धनारीश्वर के रूप में व्यक्त हुआ है। वह पूरे विश्व मंच पर भारत के रामचरितमानस और महाभारत के रूप में भी प्रकट हुआ है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि पुरुष और महिला दोनों का समायोजन जब भी खंडित हो जाएगा, तब कुछ न कुछ उपद्रव उपस्थित हो जाएंगे। दोनों का साथ चलना ही विश्व व समाज के लिए पूजनीय होता है। संचालन शंभूरत्न उपाध्याय गांगेय ने किया। इसके पूर्व मठ के आचार्य आत्मानंद ने अभिवादन किया। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, सीओविजय सिंह, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय पुलिस बल के साथ डटे रहे। इस अवसर पर कृष्णकांत, राकेश कुमार, रामनरायन सेठ, भोला सेठ, प्रदीप कुमार, शिव कुमार राजेश कुमार, हनुमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed