फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   During the train struck the school van

ट्रेन आने के दौरान फंसी स्कूल वैन

Fri, 20 Jan 2017 01:37 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 20 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
During the train struck the school van
एटा में हुए हादसे में स्कूली बच्चों की मौत के बाद गुरुवार को जौनपुर के नईगंज रेलवे क्रासिंग के बीच में फंसी स्कूली वैन। 
स्कूल संचालक डग्गामार वाहनों में बच्चों को ढो रहे हैं। कई घटनाओं के बाद भी वह सबक नही ले रहे हैं। एटा में हुई घटना में कई स्कूली बच्चों की मौत के बाद भी एक स्कूली वैन नई गंज क्रासिंग पर ट्रेन आने के दौरान गेट के अंदर फंस गई। वैन में कुछ बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन


इसी तरह की लापरवाही चालक बरत रहे हैं। जिससे बच्चों की जान जोखिम में है। उधर, स्कूल संचालक 1000 से 2500 तक प्रति माह बच्चों के अभिभावक से वसूल कर रहे हैं। सिद्दीकपुर स्थित एक विद्यालय की कई बसों को डीएम के निर्देश पर हाल ही में सीज किया गया था।
विज्ञापन


बच्चों से भरे वाहन जौनपुर में भी कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। गाजीपुर में हुई घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती बरता था, लेकिन बाद में संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के ढिलाई से स्कूल संचालक फिर मनमानी पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर स्कूलों में डग्गामार वाहन से बच्चों को ढोया जाता है। सिद्दीकपुर स्थित विद्यालय के संचालक सड़क पर ही 30 से 35 बड़ी छोटी गाड़ियों को खड़ा कराते हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। खटारा बसो में बच्चों को ढोने पर कोई अंकुश नही लग पा रहा है।

जो वाहन स्कूलों में चल रहे हैं वह मानक पूरा नही कर रहे हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे चुका है।


डीएम भानुचंद्र गोस्वामी का कहना है कि एआरटीओ प्रवर्तन को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में एक स्कूल के कुछ वाहन सीज भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed