फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Durga pandals adorned in the city with crowds of devotees

नगर में सजे दुर्गा पंडालों में पूजा के लिए लगी रही भक्तों की भीड़

Sun, 06 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Durga pandals adorned in the city with crowds of devotees
14- सिकरारा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय में नवरात्र पर्व के मौके पर छात्र छात - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नवरात्रि की सप्तमी पर मां कालरात्रि के दर्शन पूजन के लिए श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही। भीड़ को देखते मां शीतला धाम चौकिया में वडे वाहनों को बैरियर लगा कर मंदिर परिसर से पहले ही रोक दिया गया था। भोर से शुरू हुआ मां के दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देवी का यह स्वरूप अनंत और व्यापक है। कालरात्रि का अर्थ है काल को जीतने वाली। जन्म, पालन और काल देवी के तीन स्वरूप है। सृ ष्टि संयोजन और संचालन इसी देवी का फल है। एक बार भगवान शिव जी ने देवी को काली कह दिया। इस कारण उनका नाम काली पड़ गया। माता काली की पूजा करने से सब कुछ सिद्ध हो जाता है। इस रात्रि अखंड ज्योति जलाकर काले तिल से पूजन करने से मां प्रसन्न होती है। रात्रि में यज्ञ करने से साधक की मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि के काल रात्रि का बड़ा महत्व है। इसी साधन मां काली को प्रसन्न करने के लिए जप और यज्ञ करते हैं।
विज्ञापन

नवरात्रि की सप्तमी पर दिन भर बाजार में भीड़ रही। शहर के ओलंदगंज, चहारसू, कचहरी रोड़, कोतवाली, स्टेशन रोड, शाहगंज पड़ाव पर जाम जैसी स्थिति रही। मां के दर्शन के लिए भोर से लोगों का कतार लग गई थी। देर रात तक मंदिरों में देवी के दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का दर्शन पूजन करने के लिए दोपहर बाद से भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। सप्तमी के दिन मां का दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गए। भीड़ के चलते बाजार भी गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय नगर में कुल 7 पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में भक्ति गीतों और आरती का क्रम शुरू हो जाता है। नगर में जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार ,तरुण संस्था दुर्गा पूजा समिति मेनरोड, जय माँ अम्बे दुर्गा पूजा समिति, सार्वजनिक दूर्गा पूजा समिति मेन रोड ,शिव दुर्गा पूजा समिति दीदारगंज रोड, न्यू बाल संघ दुर्गा पूजा समिति खेतासराय, दुर्गा पूजा समिति पुरानी यूनियन बैंक मेनरोड पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। जिसमें सिथत मां दुर्गा की मूर्ति का पूजा अर्चना हो रही है ।

महिषासुर वध का सजीव चित्रण
सिकरारा। सिकरारा ब्लाक के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद के बच्चों ने शारदीय नवरात्रि पर महिषासुर बध का सजीव चित्रण कर सभी को मां की महिला बताई। विद्यालय के होनहार बच्चों ने दुर्गा माता द्वारा महिषासुर वध का सजीव प्रदर्शन किया। विद्यालय की शिक्षिका माधुरी जायसवाल ने बताया कि दशहरा की छुट्टी के पहले शनिवार को स्कूली बच्चों ने मां दुर्गा की सजीव झांकी प्रस्तुत किया। मां दुर्गा के दसों हाथ में सुशोभित सभी शस्त्र बच्चों ने उनके निर्देशन में खुद बनाया। इस दौरान जहां दुर्गा मां की जयकारे से विद्यालय सहित पूरा वातावरण गूंज उठा, वहीं बच्चों ने मां दुर्गा और महिसासुर के बारे में जानकारी दिया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed