फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to the westerly wind, people kept shivering from the cold throughout the day

पछुआ हवा के चलते दिन भर ठंड से ठिठुरते रहे लोग

Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the westerly wind, people kept shivering from the cold throughout the day
मुंगराबादशाहपुर में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में ठंड कहर जारी है। रविवार को धूप तो निकली लेकिन ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। पछुआ हवा के चलते दिन भर ठंड से लोग ठिठुरते रहे। पार गिरने के कारण रविवार को ठंड में और इजाफा हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि रविवार को सुबह से ही धूप निकली लेकिन गलन का सिलसिला भी जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह से पछुआ हवा चलने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते रहे। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों ने राहत की सांस जरूर ली लेकिन चार बजते ही फिर गलन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ पंकज जायसवाल के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर जारी रहने की आशंका है। जिले में बीते चार दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिन में निकल रही धूप लोगों को राहत दे रही थी लेकिन रविवार को सुबह धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। हवा चलने के कारण रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में यात्री ठिठुरते दिखाई दिए। बाजार में गलन का असर दिखा। पूरे दिन हवाएं चलती रहीं। शहर में प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाए गए हैं, इससे लोगों को बहुत राहत मिल रही है।
विज्ञापन

सिंचाई करते समय ठंड से किसान की मौत
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के मुकुरीपुर गांव निवासी किसान की गेहूं की सिंचाई करने के दौरान ठंड से मौत हो गई। गांव निवासी किसान विजय बहादुर मौर्य (68) अपराह्न गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान ठंड के कारण हार्ट अटैक हो गया। इससे वह वहीं गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। ठंड लगी और खेत में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed