फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to the procession, there was a jam near the Kotwali

जुलूस के चलते कोतवाली के पास लगा जाम

Tue, 27 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to the procession, there was a jam near the Kotwali
नगरपालिका गेट पर पुरानी सब्जी मंडी रोड पर घंटो से लगे जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर में सोमवार को दोपहर बाद जुलूस निकलने के कारण कोतवाली इलाके में जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जुलूस के चलते चहारसू पर बड़े वाहनों को रोक दिया गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू, ओलंदगंज तक जाम की समस्या खड़ी हो गई। जाम लगने से कोतवाली रोड़ पर पैदल भी लोग नहीं निकल पा रहे थे। जुलूस जाने के बाद काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ घंट तक जाम हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को करीब पांच बजे के करीब एक जुलूस कोतवाली से होकर गुजर रहा था। जुलूस में किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर आवागमन रोक दिया। जिससे चहारसू, कोतवाली, नगर पालिका इलाके क्षेत्र की सभी सड़कों पर जाम लग गया। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग किसी तरह से गली से होकर निकते देखे गए। जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed