फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to the cancellation of the examination of Veer Bahadur Singh Purvanchal University, angry students locked the examination center

Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा रद्द होने से आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर जड़ा ताला

Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to the cancellation of the examination of Veer Bahadur Singh Purvanchal University, angry students locked the examination center
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा निरस्त किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा केंद्र में ताला बंद कर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि बिना सूचना दिए ही परीक्षा निरस्त कर दी गई। जानकारी नहीं होने के कारण सुबह परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह छात्र नेता उद्देश्य सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए छात्र फार्मेसी संकाय के परीक्षा केंद्र पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। मंगलवार को बीसीए तृतीय वर्ष के अंतिम विषय की परीक्षा थी, लेकिन शिक्षकों के प्रदर्शन के कारण संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। जिसकी सूचना विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाल दी गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों का कहना है कि उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। छात्रनेता उद्देश्य सिंह ने कहा की शिक्षकों के हितों के लिए किए जा रहे आंदोलन का समर्थन आम छात्र भी करता है, परंतु छात्रों की परीक्षाएं निरस्त करना व सूचना नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्य अनुशास्ता डॉ. संतोष कुमार व केंद्राध्यक्ष डॉ. विनय वर्मा ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया परंतु छात्र प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। केंद्र पर ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी केंद्र पर सुबह की पाली में बीटेक की परीक्षाएं होनी थीं। छात्रों के आक्रोश के कारण परीक्षार्थी व केंद्राध्यक्ष करीब एक घंटे तक छात्रों के बीच में फंसे रहे। बाद में सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत प्रताप सिंह के समझाने पर छात्र शांत हुए और दूसरे विषय की परीक्षा हो सकी। इस अवसर पर आदित्य जायसवाल, दिव्यांशु सिंह, आशीष मौर्या, अनुराग प्रजापति, अर्पित श्रीवास्तव आदि छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed