फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to scorching sun and humid heat, people were troubled throughout the day

Jaunpur News: तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से दिन भर लोग रहे बेहाल

Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Due to scorching sun and humid heat, people were troubled throughout the day
जौनपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए 858 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


सुबह आठ बजते ही दोपहर जैसे गर्मी हो रही है। उमस भरी गर्मी व लू के थपेड़ों ने घर से बाहर निकलने वालों की परेशानी बढ़ा दी है। हालत यह है कि सुबह 10 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। हर कोई धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते देखा गया। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्म हवाओं के बीच लोग झुलसते रहे। दिन भर लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल रहा। लू चलने के कारण लोग किसी तरह मुंह ढंककर बाहर निकले। शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ और बाजारों में लोग छांव ढूंढ़ते नजर आए। सड़कों पर भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों पर भी खरीदार नहीं दिखे। शाम पांच बजे के बाद धूप कम होने के बाद सड़कों पर लोगों का आवागमन शुरू हुआ। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डायरिया और लू लगने की शिकायतें भी आ रही हैं। लोग बुखार और शरीर में दर्द को लेकर परेशान हैं। बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर निकलने पर शरीर को ढंककर निकले। बाहर निकलने से पहले पानी पी कर निकलें। सिर को गमछा अथवा किसी कपड़े से ढंक कर ही निकलें।--डाॅ. अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ फिजिशिएन, जिला अस्पताल जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed