फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to non-availability of gas cylinders, we are unable to prepare food for the children on time.

Jaunpur News: गैस सिलिंडर न मिलने से बच्चों के लिए समय से नहीं बना पा रहे खाना

Wed, 25 Mar 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of gas cylinders, we are unable to prepare food for the children on time.
केराकत के छितौना में इंडेन गैस के लिए रोड के पास जमा लोग। स्रोत-संवाद - फोटो : संवाद
। केराकत तहसील क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। समय पर सिलिंडर न मिलने से महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। गैस की कमी को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने कहा कि घर में गैस सिलिंडर न होने से बच्चों के लिए समय से खाना बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई है। छितौना रोड किनारे पर इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभाेक्ताओं की सुबह से ही कतार लग गई। सुबह 11 बजे तक 50 से अधिक लोग बिना सिलिंडर लिए ही घर लौट गए। लोगों में खासा आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

ममता देवी ने बताया कि कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे परिवार के लिए भोजन बनाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

केस :2 मांशी देवी ने कहा कि गैस न मिलने के कारण मजबूरी में लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय के साथ-साथ अतिरिक्त मेहनत भी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी देवी का कहना है कि गैस के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं, ऊपर से समय पर सिलिंडर न मिलने से घर की व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है।
नंदनी देवी ने बताया कि बच्चों के लिए समय से खाना बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कहा कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से मांग की है कि आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर लोगों को राहत दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed