फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to high BP, blood gets accumulated in the eyes and vision may go away.

Jaunpur News: हाई बीपी से आंखों में जम रहा खून, जा सकती है रोशनी

Sat, 23 Mar 2024 03:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
Due to high BP, blood gets accumulated in the eyes and vision may go away.
जौनपुर। अगर आप की आंखें बिना वजह लाल हैं, जलन, खुजली या दर्द हो रहा है तो सावधान हो जाइए। समय से इलाज नहीं हुआ तो रोशनी भी जा सकती है। चिकित्सकों के मुताबिक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। इसका प्रमुख कारण तनाव है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन ऐसी दो से तीन मामले आ रहे हैं। इसमें 20 से 45 वर्ष के लोगों में यह समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्य नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के डॉक्टरों की टीम ने एक माह पहले 400 से अधिक मरीजों की जांच की थी। चिकित्सकों ने पाया कि मरीजों की आंखों में खून जमने के मामले भी आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 45 से 50 लोग लोग आंख दिखाने आते हैं। इनमें दो से तीन मरीजों की आंखों में खून जमने की समस्या देखने को मिल रही है। यह समस्या हाई ब्लड प्रेशर के कारण हो रही है। आज ब्लड प्रेशर की समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। इसके कारण हार्टअटैक, पैरालिसिस आदि बीमारियों का खतरा होता है। तनाव की समस्या युवाओं में अधिक है। इसी कारण उनका ब्लड प्रेशर भी अचानक बढ़ता घटता है। कभी-कभी उन्हें इसका आभास होता है कभी-कभी नहीं हो पाता। युवा मोबाइल और कंप्यूटर का प्रयोग अधिक कर रहे हैं। इसलिए शरीर का तनाव आंखों पर असर कर रहा है और आंख लाल हो जा रही हैं। युवाओं को इसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। अक्सर ऐसे मामलों में आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ा रहता है।
विज्ञापन

आंख में खून जमे तो पहले करें ये उपाय
आंख में खून जमने पर सिर में भी दर्द होता है। ऐसे में सबसे पहले डाॅक्टर को दिखाएं। ब्लड प्रेशर होने पर सलाह लेकर दवा शुरू करें। डाॅक्टर से सलाह लेकर ही आंख में कोई दवा डाले, तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। खान पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed