{"_id":"659847b1061040b0eb001736","slug":"due-to-canal-breaking-water-reached-the-forest-dwellers-colony-50-bighas-of-crops-submerged-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-10537-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नहर टूटने से वनवासी बस्ती में पहुंचा पानी, 50 बीघे फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नहर टूटने से वनवासी बस्ती में पहुंचा पानी, 50 बीघे फसल जलमग्न
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय बाजार से कसेरू बाजार जाने वाली शारदा सहायक खंड-39 नहर की शुक्रवार को पटरी टूटने से 50 बीघे फसल जलमग्न हो गई। इससे वनवासी बस्ती में पानी भर गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। बस्ती में पानी भर जाने से वनवासियों ने विरोध जताया। फसल डूबने से किसान परेशान हैं कि कही फसल चौपट न हो जाए।
शारदा सहायक खंड 39 नहर रामपुर क्षेत्र में होते हुए आगे चली जाती है। नहर में अचानक पानी छोड़ देने से पानी नहर से सटे खेतों तक पहुंच गया, जिससे फसलें डूब गई हैं। रामपुर से लेकर कसेरू तक नहर से सटे हुए खेतों में पानी भर जाने से सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
किसान ब्रह्मदेव पाठक, रमेशचंद्र दुबे, अजय कुमार जायसवाल, शीतला प्रसाद आदि का कहना है कि नहर का पानी बंद नहीं किया गया, जिससे नहर से सटे खेतों तक पानी फैल गया है। नहर की पटरी टूटने से वनवासी बस्ती में पानी घुसने से कड़ाके की ठंड में सिर छिपाने के लिए लोग जगह ढूंढ रहे हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचने के कारण शुक्रवार की सुबह वनवासियों ने रामपुर बाजार से राघोराम पट्टी से कसेरू जाने वाली सड़क को जाम किया।
विज्ञापन
नहर की पटरी टूटी व ओवर फ्लो हुई है। उसे जल्द मरम्मत कराया जाएगा।
विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड़।