फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to a fault in the boom, traffic movement on the crossing was affected for one and a half hours.

Jaunpur News: बूम में गड़बड़ी के कारण कॉसिंग पर डेढ़ घंटे तक आवाजाही प्रभावित

Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Due to a fault in the boom, traffic movement on the crossing was affected for one and a half hours.
जफराबाद के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर बूम बनाने के लिए बंद रेलवे क्रासिंग पर भीड़। संवाद
जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रॉसिंग के बूम में आई खराबी के चलते रविवार को डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। गेट बंद कर बूम ठीक किया गया। इस दौरान क्राॅसिंग पर दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


क्राॅसिंग का एक बूम तकनीकी कारण से पांच दिन से ऊपर उठने में दिक्कत कर रहा था। क्राॅसिंग बंद होने के बाद जब गेटमैन बूम उठाने के लिए बटन दबाता था तो एक बूम तो उठ जाता था, लेकिन दूसरा नहीं उठता था। उसे उठाना पड़ता था। रविवार को उसे ठीक कराने के लिए डेढ़ घंटे तक क्राॅसिंग को बंद किया गया। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे से ड़ेढ़ बजे तक गेट बंद रखा गया। इस दौरान बाइक व छोटे चार पहिया वाहनों को पश्चिमी क्रॉसिंग से निकाला गया। क्रॉसिंग बंद होने से दोनों तरफ बड़े वाहनों की कतार लगी रही। करीब ड़ेढ बजे बूम ठीक होने के बाद आवागमन सुचारु हुआ। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बूम में खराबी के कारण रोजाना समस्या हो रही थी। उसे ठीक करवाया गया। रविवार होने के चलते वाहनों का दबाव कम था। इस रेलवे क्राॅसिंग से हर रोज हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। रोजाना पांच हजार से ज्यादा ट्रक, बस व अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed