फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drunken youths create ruckus 50 steps away from the police station

Jaunpur News: चौकी से 50 कदम दूर दारू ड्रामा, नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा

Thu, 07 May 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drunken youths create ruckus 50 steps away from the police station
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र की थानागद्दी चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर बुधवार देर रात कुछ शराबियों का हाईवोल्टेज हंगामा देखने को मिला। पुलिसकर्मियों से भी युवकों की तीखी नोकझोंक हो गई। क्षेत्र के नाउपुर और बंबावन गांव के कुछ युवक शराब खरीदने के बाद पैसे देने को लेकर सेल्समैन से भिड़ गए। देखते ही देखते गाली-गलौज के साथ युवकों ने सेल्समैन की पिटाई भी कर दी। डर के मारे सेल्समैन भागकर सीधे पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन नशे में चूर युवक शांत होने के बजाय पुलिस कर्मियों से ही उलझ पड़े। युवकों ने पुलिस वालों को लेकर काफी अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पुलिसकर्मियों ने फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। फोर्स के पहुंचते ही दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि सौरभ कुंज निवासी सरायख्वाजा, हरिलाल यादव निवासी बंबावन और शिवपूजन यादव असौवां (नाऊपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केराकत कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने पुलिस कर्मियों से झड़प की बात से इनकार करते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित कर ली गई थी। तीन युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed