फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drunken youth beat up the soldier

नशे में धुत युवकों ने सिपाही को पीटा

Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth beat up the soldier
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना के भकुरा मोड़ पर रंगदारी वसूली रुकवाने पहुंचे डायल 112 के सिपाही को युवकों ने बीच सड़क पीट दिया। आरोप है कि नामजद युवकों ने उसके साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भुकुरा मोड़ पर बुधवार शाम पांच बजे सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची। पुलिस को सूचना थी कि नशे में धुत दो युवक एक ज्वेलर्स से रंगदारी मांग रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की टीम में शामिल दीवान राहुल सिंह को आरोपी जोगी, सिनुर और एक अन्य युवक ने पीट दिया। इसके बाद भागने लगे, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस किसी तरह जोगी औैर सिनुर को पकड़कर थाने ले गई। उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीवान दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। साथ ही इस दौरान यह कहता दिखाई दे रहा है कि उन्होंने उसे क्यों पीटा और वर्दी क्यों फाड़ी। फिलहाल इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद का कहना है कि दो आरोपी को पकड़ लिए गए हैं। उन पर रंगदारी मांगने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed