फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drunk bike riders hit a woman, causing her death

Jaunpur News: नशे में धुत बाइक सवारों ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drunk bike riders hit a woman, causing her death
करंजाकला। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में शराब के नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इलाज के दौराउनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोठवार गांव की रहने वाली 60 वर्षीय सुदेवी रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए सड़क की ओर निकली थीं। इसी दौरा्न दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशे में धुत थे। रफ्तार में होने के नाते वो बाइक से नियंत्रण खो बैठे। हादसे में सुदेवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल सुदेवी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतका के घर में मातम का माहौल है। परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। गांव के लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है और वे नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




बरात से लौट रही बोलेरो की कार से टक्कर, चार घायल-करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात लगभग 12 बजे बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो की सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दो की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी के अनुसार, सिरकोनी क्षेत्र से बरात खुटहन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव गई थी। लौटते समय बोलेरो में सवार बराती करंजाकला बाजार के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बोलेरो चालक को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने बोलेरो चालक और स्कॉर्पियो सवार एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई है। उनका इलाज अब ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। सूचना पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को घायलों की पहचान नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। सभी घायलों के नाम-पते की पुष्टि की जाएगी। दुर्घटना के बाद बोलेरो और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन

ऑटो और बाइक की टक्कर, युवक घायल-धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास रविवार को ऑटो और बाइक सवार की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। तरसंड गांव निवासी अरविंद कुमार (40) बाइक से रविवार को धर्मापुर बाजार के तरफ आ रहा था। जौनपुर-केराकत हाईवे पर दोपहर 12 बजे जैसे ही अरविंद कबीरुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में अरविंद का दाहिना पैर टूट गया। वही ऑटो चालक बाल- बाल बच गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। घायल से तहरीर मिली तो जांच कर ऑटो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed