फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DRM to the latest passenger amenities

डीआरएम ने जाना यात्री सुविधाओं का हाल

Sat, 08 Aug 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
DRM to the latest passenger amenities
रेल राज्यमंत्री मनोज सिनहा की ओर से मड़ियाहूं रोड पर रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज का शिलान्यास करने और लखनऊ मंडल के जीएम द्वारा संभावित निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एके लाहोदी ने सिटी
विज्ञापन


 स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर व्याप्त यात्री सुविधाओं सहित कार्यालयों की जांच की। साथ स्टेशन के सामने और पूरब तरफ की खाली भूमि का उपयोग करने का आदेश दिया। जांच के दौरान मिली खामियों पर नाराजगी
विज्ञापन


प्रकट करते हुए शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। डीआरएम वाराणसी से चलकर विभिन्न स्टेशनों की जांच करते हुए लगभग पौने चार बजे सिटी स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले सिटी स्टेशन के पूरब खाली जमीन को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूत्रों की मानें तो मडिय़ाहूं रोड पर रेलवे क्रासिंग पर बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास रेल राज्य मंत्री द्वारा किए जाने की संभावना के मद्देनजर जमीन की जांच की। जमीन पर टेंट लगाने, पार्क बनाने, स्टेज आदि बनाने के लिए

बनाए गए नक्शे के अनुसार भूमि का निरीक्षण किया। पूर्वी छोर पर प्लेट फार्म समाप्त होने वाले स्थान रैक लगाने का निर्देश दिया। प्लेटफर्म नंबर एक पर लगी 400 लीटर के पानी की टंकी को देखा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया की


यात्रियों के पीने के लिए पानी पर्याप्त नहीं होता है। इस दौरान सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव, पंकज सिंह, एके सिंह, बीपी सिंह, एसके पाल,  ज्योती स्वरुप श्रीवास्तव, अवतार सिंह तूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed