फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Driving campaign day 14 vehicles invoiced

दिनभर चला अभियान 14 वाहनों का चालान

Sat, 21 Jan 2017 01:08 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 21 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Driving campaign day 14 vehicles invoiced
स्कूली वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे बच्चे। 
मानकाें को नजर अंदाज कर क्षमता से अधिक स्कूली वाहनों में बच्चो ंको बैठाया जा रहा है। एटा में हुए हादसे के बाद शुक्रवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 14 गाड़ियों का चालान किया गया और चार गाड़ियां सीज कर दी गईं।
विज्ञापन


स्कूली सफर में संचालक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले में तकरीबन 700 गाड़ियां स्कूली वाहनों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। जबकि दो हजार से अधिक वाहन चल रहे हैं। न तो इनका फिटनेस है और नही कोई कागज ही है। डग्गामार बसों से बच्चों को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन


जो स्कूली वाहनों के लिए मानक होने चाहिए उसका पालन नही किया जा रहा है। न तो कोई फर्स्ट एड बाक्स है और न ही खिड़कियों में राड लगा है। चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नही है। परिवहन विभाग द्वारा कभी कोई अभियान नही चलाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। एटा हादसे के बाद परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी (पीटीओ ) मानवेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर 14 गाड़ियों का चालान किया और चार गाड़ियों को सीज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा। ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed