{"_id":"621a5227da0fcc5ba71e3525","slug":"driver-of-the-district-president-of-apna-dal-s-mahila-manch-was-thrashed-by-the-minds-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: अपना दल एस महिला मंच के जिलाध्यक्ष के चालक की पिटाई, स्कार्पियो सहित ड्राइवर को जलाने का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: अपना दल एस महिला मंच के जिलाध्यक्ष के चालक की पिटाई, स्कार्पियो सहित ड्राइवर को जलाने का प्रयास
Sat, 26 Feb 2022 09:45 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:45 PM IST
सार
युवकों ने ड्राइवर करन सिंह शिल्पकार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए राड से पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में शनिवार को मनबढों ने अपना दल एस महिला मंच की जिलाध्यक्ष संयोगिता चौहान के ड्राइवर की पिटाई कर स्कॉर्पियो के साथ उसे जलाने का प्रयास किया। विरोध के बाद मनबढ़ों ने ड्राइवर को छोड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद जिलाध्यक्ष ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर दी है। संयोगिता चौहान का ड्राइवर करन सिंह शिल्पकार स्कॉर्पियो से उनको लेने के लिए बारीगांव जा रहा था। वह जैसे ही महमदपुर स्थित यादव बस्ती के पास पहुंचा, अन्य पार्टी का प्रचार कर रहे यादव बस्ती के युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवकों ने करन सिंह शिल्पकार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए राड से पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद युवकों ने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में रस्सी से बांध दिया और पेट्रोल लाकर स्कार्पियो सहित उसे जलाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पाकर संयोगिता चौहान, राष्ट्रीय सचिव अर्चना पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच अलका पटेल, प्रदेश सचिव शीलम कन्नौजिया व मीना चौधरी के साथ पहुंची। विरोध करने के बाद दबंगों ने ड्राइवर को छोड़ दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।