फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   drive safe, follow traffic rules

सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू,निकाली गई रैली

Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
drive safe, follow traffic rules
जौनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई रैली कलेक्ट्रेट से चलकर शहर के मुख्य स्थानों से होते हुए बीआरपी इंटर कालेज में समाप्त हुई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट एवं मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता स्लोगन के साथ प्रतिभाग किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जनपद में विविध आयोजन किए जाएंगे। विद्यालयों में गोष्ठियां आयोजित पर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही चौराहों, बस स्टैंडों व सार्वजनिक स्थलों पर जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, एसपी सिटी डाक्टर संजय कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, टीआइ जीडी शुक्ला, एआरएम विजय श्रीवास्तव एवं बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर सुभाष सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed