फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drinking water supply has stopped in two mohallas for one week

दो मोहल्लों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति है ठप

Sun, 22 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply has stopped in two mohallas for one week
जौनपुर। शहर के नईगंज और मुरादगंज मोहल्लों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी की आपूर्ति न होने से मोहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वह पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। मोहल्ले वासियों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर के नईगंज मोहल्ले में लगे मिनी ट्यूबवेल से नईगंज व मुरादगंज मोहल्ले में पानी की सप्लाई होती है। इस ट्यूबवेल से सटकर एक व्यक्ति ने मकान बनवा लिया है, जिसके चलते एक सप्ताह से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहा। जलापूर्ति ठप होने से दोनों मोहल्लों की करीब 500 आबादी पानी के लिए भटक रही है। उन्हें रोजाना सुबह के लिए दूसरे घरों में लगे हैंडपंपों पर कतार लगानी पड़ रही है। पानी भरने को लेकर रोजाना नोकझोंक भी हो रही है। नईगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन, किशन, सुनील, ऊषा, सीमा आदि ने बताया कि कई बार ईओ और सहायक अभियंता से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी सप्लाई नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही है। दूसरे मोहल्ले से पानी लाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिनी ट्यूबवेल से एक दम सटाकर एक व्यक्ति ने मकान बनवा लिया है, जिससे ट्यूबवेल में आपूर्ति का पाइप नहीं लग पा रहा। ट्यूबवेल को नीचे किया जा रहा। शीघ्र ही ट्यूबवेल चलने लगेगा, जिससे मोहल्लों में पानी की सप्लाई होने लगेगी। - अश्वनी कुमार भास्कर, सहायक अभियंता, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed