फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drain not built for drainage, water filled in houses

जल निकासी के लिए नहीं बनी नाली, घरों में भरा पानी

Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drain not built for drainage, water filled in houses
कई दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते कई गांवों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली बनवाने के लिए ग्रामीण प्रधान से लेकर अधिकारियों तक के यहां चक्कर लगाने को विवश हैं। बारिश बंद होने के बाद भी गांव में पानी भरा हुआ है। क्षेत्र के चरियाही यादव बस्ती और अनुसूचित जाति बस्ती में पानी भर गया है। घरों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

कमोवेश यही स्थिति गद्दोपुर की अनुसूचित जाति बस्ती की है। बस्ती में पानी भर गया है। साधन सहकारी समिति गद्दोपुर परिसर में भी पानी भर गया है। पिच सड़क पर दो फीट तक पानी लगा हुआ है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कोबी जाने वाली पिच सड़क काट दी गयी है। फिर भी पानी कम नहीं हो रहा है। चरियाही ग्राम पंचायत में पानी राजपुर रूखार, नेमुवारी, मल्लूपुर तक और गद्दोपुर में कोबी, दुबे का पुरा, बैहारी, बसहरा कला तक का आता है। पान ी में डूबे गांव के लोग ग्रामीण जलनिकासी के लिए प्रधान से लेकर लगायत तहसील तक चक्कर लगा रहे हैं। चरियाही के प्रधान बृजलाल यादव का कहना है कि कुछ लोगों ने जल निकासी रोक दिया है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed