फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Messiah were exploited. Ambedkar

शोषितों के मसीहा थे डा. अंबेडकर 

Wed, 07 Dec 2016 12:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 07 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dr. Messiah were exploited. Ambedkar
हुसैनाबाद कांशीराम सामुदायिक भवन में भाजपा की तरफ से आयोजित अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस समारोह को संबोधित करते रवींद्र नारायण सिंह। 
संविधान के निर्माता और शोषितों के मसीहा डा. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस मंगलवार के जिलेभर में मनाया गया। जगह-जगह गोष्ठी और बैठक का आयोजन कर वक्ताओं ने समाज के निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। खासकर महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए उन्होंने मजबूत बुनियाद रखी।
विज्ञापन


उन्होने समाज के शोषित वर्ग को न्याय दिलाने में जो भूमिका निभाई वह सराहनीय है। भाजपा की ओर से शहर के कांशीराम सामुदायिक भवन में डा. भीमराव अंबेडकर निर्वाण दिवस मनाया गया। शासकीय अधिवक्ता पल्टूराम ने कहा कि छूआछूत को मिटाकर समाज को नई दिशा दी।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह व रविंद्र नारायण सिंह ने कहा कि महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए मजबूत आधार तैयार किया। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने शोषितों का मसीहा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक रघुराज सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, ईश्वरदेव सिहं, किरन श्रीवास्तव, अमित सिंह, अजीत प्रजापति, अनीता सिद्धार्थ, ओम प्रकाश सिंह, कमला सिंह आदि मौजूद थी। संचालन डा. अजय कुमार सिंह ने किया। भाजपा उपाध्यक्ष पंकज मिश्र की देखरेख में दीवानी तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई की गई।

सफाई में सुधांशु सिंह, अमित कुमार, गौरव उपाध्याय, अनिल सिंह, राजेश गुप्त, निखिल सिंह आदि मौजूद थे।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण मनाया गया।

अंबेडकर छात्रावास में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जय प्रकाश विश्वकर्मा, चंद्रांबुज कश्यप, विनीत शुक्ल, रोहित गौतम, रिंकू  ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके  पर सचिन तिवारी, अशोक, सत्या शुक्ल, संदीप, धर्मेंद्र, चंचल सिंह, अवकास सिंह आदि रहे। संयोजक विकास ओझा और रमेश यादव, रहे।

सतहरिया: मुरादपुर स्थित खालसा निवास में डा. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संचालन डा धरम सिंह ने किया। इस मौके पर मंजीत कौर, मनोज कुमार, लाल जी, जगदीश, जय सिंह, अनिरुद्ध सिह, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 मडियाहूं: ग्राम सभा तेजगढ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. आरसी पांडेय, रमाशंकर गौतम,  महेंद्र बेनबंशी, सुभाष गौतम, गुलाब गौतम, खुटहन: क्षेत्र के बनहरा पटैला में परि निर्वाण दिवस मनाया गया।

इस मौके पर ओपी सिंह, संतोष गौतम, अनिल कुमार  गौतम, राम अवध भारती, कल्पनाथ गौतम, सुशीला राव, विकास सिंह, पंकज सिंह, रवीन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। बक्शा: क्षेत्र के धनियामऊ भोला नगर स्थित बसपा पार्टी कार्यालय पर अंबेडकर परि निर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर अमित मिश्र, अंकित मिश्र, इसरार अहमद,

अमरनाथ उपाध्याय, वीरेन्द्र शुक्ल, अच्छेलाल शुक्ल, आनन्द मिश्र आदि मौजूद रहे। केराकत: स्थानीय नार्मल स्कूल में परि निर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर उर्मिला राज, पूर्व एमएलसी वीरेन्द्र चौहान,  विजय बहादुर, महेन्द्र प्रजापति, अमरनाथ चौधरी, लियाकत अन्सारी, श्यामनारायण प्रजापति, धनई राम मास्टर, विमला देवी, आशीष,


सुभाष, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे। उधर, सिहौली में कांग्रेस मण्डल कमेटी कार्यालय पर परि निर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालता प्रसाद चौधरी, धर्मराज चक्त्रस्वर्ती, डा. सन्तोष कुमार गिरी, भैयालाल यादव, ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद यादव, अब्दुल सलाम, शोभनाथ यादव, राम प्रवेश, किशोर मिस्त्री, सूर्यबली, राम प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed