फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Ajay Singh, who was the District General Secretary thrice, became the District President of BJP

Jaunpur News: तीन बार जिला महामंत्री रहे डॉ. अजय सिंह बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ajay Singh, who was the District General Secretary thrice, became the District President of BJP
मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी ने मछलीशहर के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अजय सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। डॉ. अजस इससे पहले साल 2011 से तीन बार मछलीशहर के जिला महामंत्री और दो बार मछलीशहर लोकसभा चुनाव के संयोजक भी रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पार्टी में ऐसे चेहरे को नेतृत्व सौंपा जा रहा है जो सबको साथ लेकर चले। यही वजह है कि पार्टी का जौनपुर के जिलाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी मंथन जारी है। जबकि मछलीशहर के जिलाध्यक्ष की कमान रविवार को पार्टी और संगठन के एक अनुभवी पदाधिकारी डॉ. अजय सिंह को सौंप दी गई है। डॉ. अजय टीडी पीजी काॅलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। यह लगभग 2011 से पार्टी के जिला महामंत्री के पद पर विराजमान हैं। हरिश्चन्द्र जब जौनपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष थे तब से अजय सिंह महामंत्री हैं। इसके बाद जब सुशील उपाध्याय भाजपा के जिलाध्यक्ष बने तो भी अजय सिंह महामंत्री पद पर विराजमान रहे। जब मछलीशहर सांगठनिक जिला बना और रामविलास पाल जिलाध्यक्ष बने तो अजय सिंह उनके दोनों कार्यकाल में महामंत्री रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद बीपी सरोज के लोकसभा चुनाव के दौरान लोकसभा संयोजक के पद की जिम्मेदारी पार्टी ने इन्हें सौंपी।अंततः उक्त के संगठन में कार्य के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। उक्त चयन 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed