फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry harassment case filed against five including husband

Jaunpur News: पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Sat, 31 Aug 2024 05:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against five including husband
महराजगंज। दो लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता व उसके तीन बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाने में सुनवाई न होने पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र की हटिया रामनाथ निवासी तहजीब बानो ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 15 फ़रवरी 2007 को इफ्तेखार अहमद निवासी बिरसादपुर थाना तेज़ीबाज़ार के साथ उसका निकाह हुआ था। कुछ दिन तो सब ठीक चलता रहा इसके बाद उस दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। दहेज में दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर पति इफ्तेखार अहमद, सास फात्मा बेगम, ननद रजिया उर्फ मोनी, देवर सद्दाम हुसैन, देवरानी परवीन बानो उर्फ चांदनी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके तीन बच्चे सिमरन, रोजी बानो और बेटा अब्दुल समद पैदा हुए।30 जून को दहेज की मांग को लेकर पति समेत इन लोगों ने गालियां देते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

सुजानगंज थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed