फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry harassment case against husband and mother-in-law

Jaunpur News: पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Mon, 28 Aug 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against husband and mother-in-law
नगर के डिहवा भादी गांव निवासी विवाहिता ने पति व सास पर मारने-पीटने गाली-गलौज जान से मारने समेत दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के हिहवा भादी गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 मार्च 2023 को विवाहिता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से सबरहद पाइनपर गांव निवासी अमित कुमार राजभर से हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी के दौरान 50 हजार नकदी समेत पांच लाख के गहने व सामान उपहार के रूप में दिए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पीड़िता के पति व सास गुड्डी देवी दहेज में एक लाख नकदी व पल्सर की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगे। 18 अगस्त 2023 की रात करीब आठ बजे पति ने लाठी-डंडे से पीटा और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली पुलिस से की। पीडि़ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज समेत दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed