फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Double engine government ready to respect women and economic upliftment

Jaunpur News: डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान व आर्थिक उत्थान को तत्पर

Tue, 13 Feb 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Double engine government ready to respect women and economic upliftment
जौनपुर। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर है। इसलिए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं में महिला को ही परिवार का मुखिया बनाया गया है, जैसे स्वयं सहायता समूह गठन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्युत सखी आदि। यह बातें राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को कुत्तूपुर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत की मेनका सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर रामसूरत मौर्या, सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष करंजाकला राजकेशर पाल, सीबी साहू, ऊषा देवी, डूडा के जितेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, चाॅदनी आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय सिंह व अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष खेतासराय धर्मेंद्र मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed