फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctors protested by tying a black band

चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध-----

Fri, 18 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Doctors protested by tying a black band
आल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आह्वान पर शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सभी चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों का इलाज किया। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मीटिंग नहीं की। डाक के जरिए सरकार को पत्रक भेज कर अपनी समस्याओं से अवगत करा दिया।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डा. एनके सिंह ने कहा कि मरीजों के इलाज के दौरान भी तमाम दिक्कतें आ रही हैं। गंभीर मरीज आते हैं। इलाज के दौरान यदि उनकी मौत हो जाती है तो मरीजों के परिजन मारपीट करने के साथ ही अस्पताल में सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अपनी सुरक्षा अन्य मांगों से संबोधित मांग पत्र शासन को भेज कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। एसोसिएशन के सचिव डा. एए जाफरी ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण देखते हुए किसी तरह की मीटिंग नहीं करने का निर्णय लिया गया। कोविड नियमों का पालन करते हुए मरीजों का इलाज किया गया। अपनी मांगों से सरकार को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed