फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctors did not reach OPD till half past nine

साढ़े नौ बजे तक ओपीडी में नहीं पहुंचे डॉक्टर

Sat, 18 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not reach OPD till half past nine
29- जिला अस्पताल में ओपीडी के टाईम पर अपने कक्ष से गायब रहे चिकित्सक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नए सीएमएस ने कार्यभार संभालते ही जिला अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने का दावा किया था। उन्होंने डॉक्टरों की समय से उपस्थिति होने का निर्देश दिया था। मगर दस दिन बाद भी स्थिति में बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को ओपीडी तो आठ बजे खुल गई, मरीजों का आना भी शुरू हो गया, लेकिन साढ़े नौ बजे तक ज्यादातर डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। उनके कमरों के आगे पर्ची लेकर बैठे मरीज इंतजार में जिम्मेदारों को कोसते रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक का है। व्यवस्था पर डॉक्टरों की मनमानी हावी है। लेटलतीफी उनकी आदत में शुुमार हो चुका है। आलम यह है कि अक्सर वह दस बजे से पहले नहीं आते। शुक्रवार को ठंड के बावजूद मरीज इलाज कराने के जिला अस्पताल तो पहुंचे लेकिन चिकित्सक गायब रहे। ओपीडी कक्ष 10, 12 और 16 में तैनात चिकित्सक नदारद रहे। अन्य कमरों का भी यही हाल था। गौराबादशापुर से लोग मारपीट में घायल रामराज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें सर्जन को दिखाना था, लेकिन सर्जन मौके पर नहीं मिले। करीब दस बजे तक तीनों ओपीडी कक्ष में कुर्सियां खाली रहीं।
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी बाहर से लिखी जा रही दवाएं
जौनपुर। जिला अस्पताल में दवाएं मौजूद होने के बाद भी मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही है। शुक्रवार को करंजाकला के काफरपुल निवासी विशाल इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन उन्हें काउंटर से कुछ दवाएं दे दी गई। कुछ दवाएं बाहर से खरीदने के लिए पर्ची पकड़ा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों को समय से अस्पताल पहुंचने और ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें मरीजों के साथ अच्छे से पेश आने के साथ ही अस्पताल में ही सभी सुविधाएं मुहैया कराने को कहा गया है। समय से ओपीडी में नहीं पहुंचने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ.एके शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed