फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctor shot by history-sheeter

Jaunpur News: डॉक्टर को हिस्ट्रीशीटर ने मारी गोली

Fri, 10 Oct 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Doctor shot by history-sheeter
गोली लगने से घायल होम्योपैथिक चिकित्सक का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : मृतक उदयराज
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर को गांव के निवासी और थाने के हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी। गोली पेट से छूते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हमले में घायल डॉक्टर को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी ले गई।
विज्ञापन

मोलनापुर गांव निवासी राज सिंह चौहान (52) होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। उनकी डिस्पेंसरी गोधना बाजार में है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12.15 बजे वे अपने घर पर थे, तभी गांव का ही मीरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर करन आया। कुछ बातचीत करने के बाद निशाना साधकर फायरिंग कर भाग गया। गनीमत थी कि गोली पेट को छूते हुए निकल गई। गोली चलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस 10 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल राज सिंह चौहान को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मोलनापुर गांव निवासी करन चौहान थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुरानी रंजिश में उसने गांव के ही राज सिंह चौहान पर गोली चलाई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी करन पर मीरगंज सहित अन्य थानों में 14 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह अक्सर भदोही व प्रयागराज जाता रहता है। सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश में बदमाश ने गोली मारी है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed