फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Do not yourself a dispute settlement

खुद से न करें किसी विवाद का निबटारा

Thu, 05 Mar 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Do not yourself a dispute settlement
 होली को देखते हुए बुधवार कोे विभिन्न थानों पर शांति समिति की बैठक हुई। संबंधित तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में लोगों को निर्देश दिए गए कि होलिका दहन या त्योहार मनाने को लेकर कहीं कोई
विज्ञापन


 विवाद की स्थिति बने तो उसे खुद से सुलझाने की कोशिश करने के बजाय पहले पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि खुद से ही विवाद सुलझाने के कारण कभी-कभी बड़ी घटना हो जाती है। बुधवार को बदलापुर, सिंगरामऊ, महराजगंज, बक्शा, करंजाकला आदि थानों में शांति समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन


बदलापुर: एसडीएम शिव सिंह की अध्यक्षता में सिंगरामऊ, महराजगंज और बदलापुर थाने में अलग-अलग समय शांति समिति की बैठक हुई।

 बैठक में समिति के पदाधिकारियों को त्योहार में अमन चैन बनाए रखने के लिए टिप्स दिए गए। बैठक के बाद एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल ने बदलापुर कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान तहसीलदार रमेश कुमार, कोतवाल विवेक सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस के  जवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा: थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र सिंह ने  होलिका दहन के समय सिपाहियों की पिकेट ड्यूटी पर तैनात करने का निर्देश एसओ को दिया। बैठक में बीडीओ चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डा. जनार्दन यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह राना, गुड्डू यादव, मो.  इस्लाम, विजय पाल आदि थे।

गौराबादशाहपुर: एसडीएम केराकत की अध्यक्षता में स्थानीय थाने में हुई शांति समिति की बैठक के बाद कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च किया।

 जलालपुर: पुलिस के जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल मार्च किया। थाने में एसडीएम केराकत की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में डा. आरके सिंह, बीईओ धनंजय सिंह, सीडीपीओ मीना गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।
 
खेतासराय: सीओ शाहगंज मायाराम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। एसओ विश्वनाथ यादव, कोतवाली प्रभारी आरके अग्निहोत्री के अलावा सरपतहा और खुटहन थाने की पुलिस मौजूद थी।


बरसठी: थाना परिसर में एसडीएम रामकेश यादव की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार  सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से होली के दिन शराब बेचवाई जाती है। सीओ वीरेंद्र कुमार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने कहा कि शराब की दूकानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed