फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Do not leave restraint in exemption, will be heavy

छूट में न छोड़ें संयम, पड़ जाएगा भारी

Wed, 03 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Do not leave restraint in exemption, will be heavy
10- ओलन्दगंज स्थित फल वाली गली में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आये लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। लगातार नए मरीज मिलते जा रहे हैं, बावजूद लोगों की बेपरवाही खतरे को कई गुना बढ़ा रही है। अनलॉक-1 के तहत छूट मिलने के बाद सड़कों पर बढ़ती भीड़ कोरोना के खतरे को लेकर लोगों की गैर जिम्मेदारी को दर्शा रही है। आलम यह है कि कई लोग भीड़ लगाकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं तो तमाम लोग बिना मास्क के ही बाइक से फर्राटे भर रहे हैं। जगह-जगह खड़ी पुलिस उन्हें रोक रही है, टोक रही है, बावजूद उनकी लापरवाही नहीं थम रही।
विज्ञापन

लॉक डाउन का चौथा चरण खत्म होने के बाद सरकार ने अनलॉक-1 की शुरुआत में ही स्पष्ट कर दिया था कि अब लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरुरत होगी। लिहाजा सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क व हैंडवाश के प्रति पूरी सजगता बरतते हुए काम करें। छूट के बाद दुकानें भी खुलनी शुरू हो गई हैं और बाजारों में भीड़ भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सारे मानक भी तार-तार हो रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से दोपहर तक इस कदर भीड़ उमड़ रही है कि जाम की नौबत आ जा रही है। पुलिस को रुट डायवर्ट करना पड़ रहा है। बाइक पर एक साथ दो-तीन लोग बिना मास्क या फिजिकल दूरी के ही बैठकर चल रहे हैं। चौराहों-तिराहों पर खड़ी पुलिस उन्हें रोककर नियमों के पालन की दलील दे रही है, मगर लोग इससे बाज नहीं आ रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed