जौनपुर। नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डा. संदीप पांडेय ने नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में जीएसटी जैसे विषय की संपूर्ण जानकारी और साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया। जीएसटी ट्रेनिंग सीए रितुल पाठक और एंटी साइबर क्राइम की ट्रेनिंग पुलिस विभाग के साइबर सेल के ओम प्रकाश जायसवाल ने दी।
सीए रितुल पाठक ने जीएसटी के संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला और संस्था के सदस्यों के प्रश्नों का भी समुचित उत्तर दिया। साइबर सेल के ओमप्रकाश जायसवाल ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आप जिन्हें नहीं जानते, उनकी फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अपनी फेसबुक प्रोफाइल को छुपाकर रखें और कभी भी अपनी किसी भी संदर्भ में आई हुई ओटीपी किसी को न बताएं। साइबर क्राइम को रोकने के लिए उन्होंने बहुत सारी जानकारियां दी। इस कार्यक्रम में संस्था के पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि ट्रेनिंग जेसीआई जौनपुर की आत्मा है और यह संस्था सदैव इसके माध्यम से लोगों के व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करती है। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, संजय गुप्ता ने इस तरह के ट्रेनिंग कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए डा. संदीप पांडेय की सराहना की। अंत में अध्यक्ष डा. संदीप ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ, सोनी जायसवाल, कंचन पांडेय, स्वर्णिमा जायसवाल, वंदना गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, दिलीप सिंह, अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, रंजीत सिंह सोनू आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव प्रदीप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक भरत सेठ ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।